नयी दिल्ली. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को बदल रहा है और सभी नागरिकों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है. मंत्री ने एक ट्वीट में कहा कि 21.9 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) पहचान पत्र बनाए गए हैं और मिशन के तहत 53,341 स्वास्थ्य सुविधाओं को पंजीकृत किया गया है. कार्यक्रम के तहत अब तक 11,677 स्वास्थ्य पेशेवर पंजीकृत किए गए हैं. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को सरकार द्वारा 27 सितंबर, 2021 को लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा को और अधिक सुलभ बनाने और स्वास्थ्य देखभाल की गुणवत्ता तथा उपचार की निरंतरता के उद्देश्य से शुरू किया गया था.
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में बदलाव ला रहा है: मांडविया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 May 2022 06:59 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 VIDEO जितने छक्के आज तक कोई टीम नहीं मार सकी, उससे ज्यादा आज अकेले वैभव सूर्यवंशी ने मार दिए, देखिए 28 छक्कों वाला वीडियो
- 2 Life Without Sun 65 दिनों तक अंधेरा… कल से ना कोई सुबह, ना कोई दोपहर! दुनिया के एक शहर को देखिए इस वीडियो के साथ
- 3 VIDEO लेजर शो और 11 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर 84 घाटों का दिव्य नजारा
- 4 किसानों के सहयोग के लिए कांग्रेस ने कंट्रोल रूम संचालित कर जारी किए हेल्पलाइन नंबर, धान खरीदी करने सरकार गंभीर नहीं : सुरेंद्र वर्मा
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: