बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ के आरोप में युवक को होटल से पकड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 28 Oct 2022 07:06 PM
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने ‘लव जिहाद’ के आरोप में युवक को होटल से पकड़ा
ऑडियो सुनें

इंदौर. इंदौर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ‘‘लव जिहाद’’ का आरोप लगाते हुए 24 वर्षीय युवक को एक स्थानीय होटल से शुक्रवार को उस समय पकड़ा, जब वह कमरे में युवती के साथ था. बाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. बजरंग दल के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी.

बजरंग दल की स्थानीय इकाई के संयोजक तन्नू शर्मा ने एक बयान में दावा किया कि मुस्लिम समुदाय के इस युवक ने लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पहचान पत्र से कमरा बुक किया था. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि यह युवक ‘‘लव जिहाद’’ के इरादे से हिंदू युवती को बहला-फुसला कर शारीरिक शोषण के लिए इस कमरे में ले गया था.

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश व्यास ने बताया कि युवक को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ आरोपों की जांच की जा रही है. गौरतलब है कि “लव जिहाद” शब्द का इस्तेमाल दक्षिणपंथी संगठन यह दावा करने के लिए करते हैं कि मुस्लिम पुरुष अन्य धर्मों की महिलाओं को इस्लाम में धर्मांतरित करने के लिए लुभाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu