किसान हितैषी राजनीति के पुरोधा थे भैरोंसिंह शेखावत: उपराष्ट्रपति धनखड़

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 23 Oct 2023 01:17 PM
किसान हितैषी राजनीति के पुरोधा थे भैरोंसिंह शेखावत: उपराष्ट्रपति धनखड़
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों ंिसह शेखावत को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें किसान हितैषी राजनीति का पुरोधा करार दिया और कहा कि वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।

धनखड़ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राजस्थान के ंिसह, बाबोसा और लोगों में प्यार से भैरों बाबा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. श्री भैरों ंिसह शेखावत जी की जन्म शताब्दी पर उन्हें कोटिश? नमन! एक कृषक परिवार में जन्मे बाबोसा ने अपना जीवन देश और प्रदेश की जनता की सेवा में सर्मिपत कर दिया। वे किसान हितैषी राजनीति के पुरोधा थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भैरों ंिसह ने देश की राजनीति में एक नया आदर्श स्थापित किया, वे सदा सदा के लिए हम सभी के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे!’’ शेखावत राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पहले मुख्यमंत्री थे और उन्हें पश्चिमी राज्य में पार्टी को प्रमुखता से खड़ा करने का श्रेय दिया जाता है। वह 2002 में देश के उपराष्ट्रपति बने थे। राजस्थान के लोग उन्हें ‘बाबोसा’ के नाम से पुकारते थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav