भारत जोड़ो यात्रा: आज 105वां दिन हरियाणा में प्रवेश किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Dec 2022 12:15 PM
भारत जोड़ो यात्रा: आज 105वां दिन हरियाणा में प्रवेश किया…
ऑडियो सुनें

हरियाणा: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नूंह से की। राहुल गांधी ने कहा, कोई भी शक्ति इस यात्रा को रोक नहीं सकती है क्योंकि ये यात्रा कांग्रेस की नहीं है बल्कि देश के बेरोजगार युवाओं की, मजदूरों, छोटे दुकानदारों और किसानों की है। आगे राहुल गांधी ने कहा – आजकल कांग्रेस, बीजेपी, सपा इत्यादि के नेताओं और जनता के बीच में खाई बन गई है, नेता सोचते हैं कि जनता की बात सुनने की जरूरत नहीं है और घंटों भाषण देते हैं। हमने इस यात्रा में इसे बदलने की कोशिश की है।

यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया। यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंची है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रमुख उदय भान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का राज्य में स्वागत किया।

यह यात्रा 23 दिसंबर तक राज्य के अलग-अलग इलाकों से गुजरेगी। हरियाणा के नूंह जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि देश में दो विचारधाराओं के बीच लड़ाई कोई नई बात नहीं है यह हजारों साल से चली आ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह लड़ाई चलती रहेगी, लेकिन इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी की एक भूमिका है और हम सभी की एक भूमिका है। इसलिए हमने यह यात्रा शुरू की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav