भारत जोड़ो यात्रा आज 106वां दिन, राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत नूंह से की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Dec 2022 12:55 PM
भारत जोड़ो यात्रा आज 106वां दिन, राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत नूंह से की
ऑडियो सुनें

हरियाणा: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत नूंह से की। कांग्रेस ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य भारत को एकजुट करना है, साथ मिलकर देश को मज़बूत करना है। यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई, 12 राज्यों से होकर गुजऱेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों के विस्तार में लगभग 3,500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

यात्रा को समाज के हर वर्ग का अभूतपूर्व प्यार और समर्थन मिल रहा है। आज हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग आंदोलन में शामिल हुए हैं। यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोजग़ारी, महंगाई, नफऱत, विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के खि़लाफ जन-जागरण का काम कर रही है। इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं। यह भारत की एकता, सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है। यह आमंत्रण है, सभी भारतीयों को, आईए साथ मिलकर चलें। भारत हम सबका है। भारत जोड़ो यात्रा हम सबकी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav