भूटान की राजमाता ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल देखा

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 21 Jan 2025 03:28 PM
भूटान की राजमाता ने शाही परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल देखा
ऑडियो सुनें

आगरा: भूटान की राजमाता शेंिरग यांगदोन ने भूटान शाही परिवार के सदस्यों के साथ ताजमहल देखा और परिसर में करीब डेढ़ घंटे तक बिताया। राजमाता ने ताज महल के अंदर शाही परिवार के साथ फोटो ंिखचवाईं। भूटानी शाही परिवार को टूरिस्ट गाइड शमशुद्दीन ने ताज महल दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी।

शमशुद्दीन ने बताया, “राजमाता 30 साल पहले भी ताजमहल देखने आई थीं और यह उनकी दूसरी यात्रा है।ह्व उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान यांगदोन ने एक बार फिर ताजमहल के इतिहास के बारे में जाना। शाही परिवार के सदस्यों ने स्मारक के बारे में, इसके निर्माण और नक्काशी सहित कई सवाल भी पूछे। ‘‘वे ताजमहल की खूबसूरती को लेकर बहुत उत्सुक थे।”

ताज सुरक्षा के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सैयद अरीब अहमद ने बताया, “भूटान के शाही परिवार की यात्रा प्रोटोकॉल के तहत तय की गई थी। प्रोटोकॉल के अनुसार उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। अहमद ने बताया कि ह्लपर्यटन पुलिस थाना और ताज सुरक्षा पुलिस के र्किमयों के अलावा कई अन्य पुलिस अधिकारी उनकी सुरक्षा में तैनात थे। शाही परिवार ने कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रूप से ताजमहल का दीदार किया।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital