BJP : पवन साय ने झारखण्ड में पदभार संभाला, बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा वासुकिनाथ धाम का लिया आर्शीवाद, परिचयात्मक बैठक को संबोधित किया

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Fri, 02 Oct 2026 04:10 PM
BJP : पवन साय ने झारखण्ड में पदभार संभाला, बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बाबा वासुकिनाथ धाम का लिया आर्शीवाद, परिचयात्मक बैठक को संबोधित किया

ऑडियो सुनें

भारतीय जनता पार्टी झारखण्ड के संगठन महामंत्री पवन साय ने रांची में अपना कार्यभार संभाल लिया है। झारखंड के देवघर स्थित पवित्र ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर तथा दुमका स्थित बाबा वासुकिनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना करके उन्होंने ईश्वर का आर्शीवाद लिया।

उन्होंने जिला भाजपा कार्यालय,देवघर,झारखंड में आयोजित जिला पदाधिकारियों की परिचयात्मक बैठक को संबोधित किया।

श्री साय ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया एकाउंट में देते हुए कहा कि झारखंड के दुमका स्थित बाबा वासुकिनाथ धाम मंदिर में प्रदेश महामंत्री (संगठन) छ.ग. श्री कर्मवीर सिंह जी,झारखंड के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ जी का पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया एवं सभी की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की

उन्होंने पोस्ट किया कि झारखण्ड के देवघर स्थित पवित्र ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में प्रदेश महामंत्री (संगठन) छ.ग. श्री कर्मवीर सिंह जी, झारखंड के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से शिव जी का पूजा-अर्चना एवं अभिषेक कर शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया एवं सभी की सुख,समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की.

जानते चलें कि छत्त्तीसगढ़ भाजपा का संगठन महामंत्री अब कर्मवीर सिंह को बनाया गया है जो अभी तक झारखण्ड के संगठन महामंत्री थे. उम्मीद है कि वे जल्द ही छत्तीसगढ़ में अपना कार्यभार संभालेंगे.

By Navabharat News Group