भाजपा ने कांग्रेस के मतों में सेंधमारी के लिए गुजरात में ‘आप’ को धन मुहैया कराया: सिद्धरमैया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Dec 2022 06:39 PM
भाजपा ने कांग्रेस के मतों में सेंधमारी के लिए गुजरात में ‘आप’ को धन मुहैया कराया: सिद्धरमैया
ऑडियो सुनें

मैसुरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के मतों के विभाजन के लिए गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को धन मुहैया कराया. भाजपा को गुजरात चुनाव में मिली भारी बढ़त और लगातार सातवीं बार राज्य की सत्ता में उसकी वापसी निश्चित होने के बीच कर्नाटक में कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि नई पार्टी ने गुजरात चुनाव में जमकर पैसा बहाया.

सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात में ‘आप’ ने काफी खर्च किया. मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस के मतों के विभाजन के लिए भाजपा ने ‘आप’ को धन दिया. ‘आप’ के चुनाव लड़ने के कारण हम पिछड़ गए.’’ उन्होंने कहा कि नई पार्टी को 10 फीसदी वोट मिले जिससे कांग्रेस का मत प्रतिशत घटा.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप’ ने चुनाव में खूब पैसा बहाया. उन्होंने कांग्रेस से भी ज्यादा खर्च किया. इसके बावजूद वे छह सीटों पर आगे चल रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि मेरे लिए गुजरात में भाजपा की जीत आश्चर्य चकित करने वाली नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि भाजपा गुजरात में सत्ता में आ रही है क्योंकि आप ने चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर हमारे मत काटे.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu