वीडियो बनाने वाली कंपनी है भाजपा: केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Nov 2022 07:39 PM
वीडियो बनाने वाली कंपनी है भाजपा: केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरंिवद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में लोग वीडियो बनाने का काम भाजपा को देंगे जबकि नगर निकाय चलाने का कार्य स्कूल और अस्पताल बनाने वालों को मिलेगा.
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा. सात दिसंबर को मतगणना होगी.

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन मामले में 31 मई से तिहाड़ जेल में बंद हैं. जैन के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह जेल में मसाज कराते, अन्य सुविधाओं का लाभ लेते और जेल अधीक्षक से मिलते दिख रहे हैं. ये वीडियो सामने आने के बाद से जैन राजनीतिक आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं, जिसके बीच केजरीवाल ने यह बयान दिया है.
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग इन वीडियो को साझा कर रहे हैं. उन्होंने ‘आप’ पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया है.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा की दिल्ली वालों को नई गारंटी- हर वार्ड में वीडियो की दुकान खोलेंगे. भाजपा एक वीडियो बनाने वाली कंपनी है. इस चुनाव में जनता उन्हें वीडियो बनाने का काम देगी और स्कूल, अस्पताल बनाने वालों को सरकार चलाने का काम देगी.’’ केजरीवाल ने शनिवार को कथित सीसीटीवी फुटेज को खारिज करते हुए कहा था कि भाजपा उन पर और उनकी पार्टी पर निशाना साधने के मकसद से इनका इस्तेमाल कर रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu