
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की सूची के अनुसार छह नेताओं को अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामप्रताप सिंह चौहान को पश्चिम, गीता शाक्य को ब्रज, शंकर लोधी को कानपुर और दिलीप पटेल को अवध क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रमेश सिंह को काशी तथा अभिजात मिश्रा को गोरखपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा गोविंद नारायण शुक्ला को मुख्यालय प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश मंत्री नरेंद्र शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर को विस्तारक योजना (संयोजक), अर्चना मिश्रा को ‘मन की बात’ संयोजक और राहुल वाल्मीकि को सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।




