निगम की सदन बैठक में हंगामे को लेकर भाजपा का केजरीवाल के आवास के पास प्रदर्शन

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 Jan 2023 04:11 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों पर पिछले सप्ताह दिल्ली नगर निगम की बैठक में हंगामा करने का आरोप लगाते हुए इस मामले में सोमवार को मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया।

भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने आप तथा उसके संयोजक केजरीवाल के खिलाफ नारे लगाये। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को चंदगीराम अखाड़ा से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने से रोक दिया। यह जगह केजरीवाल के सरकारी आवास से कुछ ही दूरी पर है।

सचदेवा ने कहा, ‘‘दिल्ली नगर निगम के सदन में छह जनवरी को जो कुछ हुआ, अत्यंत शर्मनाक है। आप पार्षदों ने महिलाओं समेत भाजपा पार्षदों पर हमला किया। हम आप की गुंडागर्दी का जवाब देने के लिए तैयार हैं।’’ दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर ंिसह बिधूड़ी ने कहा कि आप पार्षदों ने निगम के सदन में शोर-शराबा किया और एल्डरमैन (सदस्यों) को शपथ लेने से रोककर संविधान का अपमान किया।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के नव निर्वाचित सदन की शुक्रवार को हुई पहली बैठक हंगामेदार रही। आप पार्षदों ने उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 (एल्डरमैन) सदस्यों को पहले शपथ दिलाने का विरोध किया। इसे आप और भाजपा के सदस्य आपस में भिड़ गए, उन्होंने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं और धक्कामुक्की की। इस वजह से सदन की बैठक को महापौर और उपमहापौर का चुनाव कराए बिना ही स्थगित कर दिया गया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav