बिलासपुर जिले के एक ‘क्रशर प्लांट’ में विस्फोट: एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 26 Sep 2022 12:57 PM
बिलासपुर जिले के एक ‘क्रशर प्लांट’ में विस्फोट: एक व्यक्ति की मौत, चार अन्य घायल
ऑडियो सुनें

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले के एक ‘क्रशर प्लांट’ में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

राज्य के प्रबंधन विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, झंडूटा अनुमंडल के मलंगन स्थित ‘क्रशर प्लांट’ में रविवार रात करीब आठ बजकर 40 मिनट एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ। विस्फोट की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। उन्होंने बताया कि घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav