असम में कोयला खदान में फंसे नौ खनिकों में से एक का शव बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jan 2025 07:41 PM
असम में कोयला खदान में फंसे नौ खनिकों में से एक का शव बरामद

ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक का शव सेना के गोताखोरों ने बुधवार को बचाव अभियान के तीसरे दिन बरामद कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आठ अन्य खनिकों के बचने की संभावना कम है, हालांकि नौसेना, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के र्किमयों की एक टीम ने खनिकों को बचाने के प्रयास तेज कर दिए हैं.

सोमवार को उमरंगसो के 3 किलो क्षेत्र में स्थित असम कोयला खदान में अचानक पानी भर जाने से मजदूर फंस गए थे. अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल बारी-बारी से खदान में प्रवेश कर रहे हैं, और अभियान चौबीस घंटे जारी है. गोताखोरों ने सतह से लगभग 85 फुट नीचे शव देखा. मृतक की पहचान नेपाल के उदयपुर जिले के गंगा बहादुर श्रेष्ठो के तौर पर हुई है.

विशेष पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह ने कहा, ह्ल उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क कर लिया गया है और शव को जांच और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.ह्व सिंह ने बताया कि सुबह खदान के अंदर एक रिमोट संचालित वाहन (आरओवी) भेजा गया, जिसने शव को चिह्नित किया, जिसके बाद गोताखोर उसे बाहर निकालने के लिए अंदर गए. सिंह अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर ही डेरा डाले हुए हैं.

सिंह ने बताया कि दोपहर में विशेष मशीनों की मदद से पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू हुई और पानी निकालने के बाद आरओवी को अन्य फंसे हुए खनिकों का पता लगाने के लिए फिर से सुरंगों में भेजा जाएगा. मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा, “21 पैरा गोताखोरों ने खदान के तल से एक शव बरामद किया है. हमारी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि एसडीआरएफ के जल निकासी पंप घटनास्थल पर भेजे हैं. इसके अलावा, ओएनजीसी के जल निकासी पंप को कुंभीग्राम में एक एमआई-17 हेलीकॉप्टर पर ‘लोड’ किया गया है, जिसे तैनाती के लिए मौसम संबंधी मंजूरी का इंतजार है.” शर्मा ने कहा कि बचाव अभियान जोरों पर है, सेना और एनडीआरएफ के गोताखोर पहले ही खदान के अंदर प्रवेश कर चुके हैं.

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कहा था कि खदान “अवैध प्रतीत होती है” और पुलिस ने घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. शर्मा ने यह भी कहा कि उन्होंने कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी से बात की है, जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि कोल इंडिया की एक टीम बुधवार से बचाव अभियान में शामिल होगी. प्रत्यक्षर्दिशयों के बयान और शुरुआती आकलन से पता चलता है कि संभवत? भूमिगत जल चैनल के खुलने के कारण खदान में अचानक पानी भर गया . खदान के कर्मचारियों के अनुसार, खदान के अंदर करीब 15 कर्मचारी थे, हालांकि अधिकारियों ने संख्या की पुष्टि नहीं की.

By Yogesh Kumar Sahu