बोपन्ना, एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 04 Sep 2023 01:02 PM
बोपन्ना, एबडेन की जोड़ी अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में…
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क: भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने जूलियन कैश और हेनरी पाटेन की जोड़ी को कड़े मुकाबले में तीन सेटों में हराकर अमेरिकी ओपन पुरूष युगल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। छठी वरीयता प्राप्त बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने ब्रिटिश जोड़ी के खिलाफ 6 . 4, 6 . 7, 7 . 6 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला करीब दो घंटे 22 मिनट तक चला।

इस साल विम्बलडन सेमीफाइनल तक पहुंचने वाले बोपन्ना और एबडेन ने 13 ऐस लगाये। अब उनका सामना शीर्ष वरीयता प्राप्त नीदरलैंड के वेसली कूलहोफ और ब्रिटेन के नील स्कूपस्की तथा अमेरिका के नाथनियल लामोंस और जैकसन विथ्रो के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

एकल वर्ग के पहले दौर में युकी भांबरी और साकेत माइनेनी के बाहर होने के बाद 43 वर्ष के बोपन्ना टूर्नामेंट मे अकेले भारतीय बचे हैं।
वह मिश्रित युगल में इंडोनेशिया की अल्डिला एस के साथ दूसरे दौर में ही अमेरिका के बेन शेल्टन और टेलर टाउनसेंड से 2 . 6 , 5 . 7 से हारकर बाहर हो गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav