बजट सत्र: राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को संसद को करेंगी संबोधित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 08:16 PM
बजट सत्र: राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार को संसद को करेंगी संबोधित

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी, जिसके साथ ही बजट सत्र की शुरुआत होगी.
केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा. मुर्मू, शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. सत्र का पहला भाग 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा.

By Yogesh Kumar Sahu