कर्नाटक-केरल सीमा पर बस ने यात्रियों को कुचला, छह लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Aug 2025 08:54 PM
कर्नाटक-केरल सीमा पर बस ने यात्रियों को कुचला, छह लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

मंगलुरु/कासरगोड. कर्नाटक-केरल सीमा से सटे तलापडी में बृहस्पतिवार को कासरगोड से मंगलुरु जा रही केएसआरटीसी की एक बस ब्रेक फेल होने के कारण बस स्टैंड व एक ऑटो-रिक्शा से टकरा गई, जिसमें एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. दुर्घटनास्थल कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले और केरल के कासरगोड जिले की सीमा पर स्थित है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में पांच वयस्क और एक नाबालिग लड़की शामिल है.

पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले चार वयस्क एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब सवा एक बजे हुई. पुलिस के मुताबिक, घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है और ब्रेक फेल होने के कारण का पता लगाने के लिए मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है. केएसआरटीसी और यातायात अधिकारी बस की यांत्रिक खामियों व रखरखाव संबंधी प्रक्रियाओं का आकलन करने के लिए वाहन की जांच कर रहे हैं. केएसआरटीसी व सड़क परिवहन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों की व्यवस्था की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu