कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखालि में गिरफ्तार पत्रकार को जमानत दी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 22 Feb 2024 02:58 PM
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखालि में गिरफ्तार पत्रकार को जमानत दी
ऑडियो सुनें

कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा संदेशखालि से गिरफ्तार किये गये एक टीवी पत्रकार को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। अदालत ने संदेशखालि पुलिस थाने में शांतु पान के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्यवाही पर भी रोक लगाने का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने ‘रिपब्लिक बांग्ला’ के लिए काम करने वाले पत्रकार को उसकी याचिका पर जमानत दे दी। पुलिस ने सोमवार को संदेशखालि से पान को गिरफ्तार किया था। उत्तर 24 परगना जिले की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

पान को एक महिला की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया। महिला ने आरोप लगाया गया था कि वह उनके घर में जबरन घुस गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav