हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने के आरोप में यूट्यूबर के खिलाफ मामला दर्ज

हैदराबाद. हिंदू समाज से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं और देवी-देवताओं के खिलाफ कथित ‘अपमानजनक तथा भड़काऊ’ टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत मिलने के बाद यूट्यूबर अन्वेष के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.
अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता कराटे कल्याणी ने पंजागुट्टा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो मिले है, जिन्हें अन्वेष नाम के एक व्यक्ति द्वारा अपलोड किया गया है और व्यक्ति ‘ना अन्वेषण’ नाम से एक यूट्यूब चैनल तथा सोशल मीडिया अकाउंट संचालित करता है.

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रपंचा यत्रिकुडु के नाम से मशहूर अन्वेष ने ‘सांप्रदायिक घृणा पैदा करने और जानबूझकर हिंसा भड़काने के इरादे से’ हिंदू समाज, धार्मिक मान्यताओं, पूजनीय देवी-देवताओं, संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ बार-बार अपमानजनक तथा भड़काऊ बयान दिए.

कल्याणी ने दावा किया, ”वह ‘व्यूज’, ‘लाइक’ और पैसा कमाने के लिए जानबूझकर इस तरह की भड़काऊ सामग्री अपलोड कर रहा है. आरोपी के कृत्यों ने जनता में भय, असुरक्षा और आक्रोश पैदा किया है, सांप्रदायिक सौहार्द और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डाला है और इससे बड़े पैमाने पर हिंसा भड़कने की आशंका हैं.” पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button