
ग्रेटर नोएडा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,’आज मेरे लिए गर्व और प्रसन्नता के दो कारण हैं। इस एयरपोर्ट का शिलान्यास भी आप सबने मुझे दिया था और आप सबने इस एयरपोर्ट के उद्घाटन का सौभाग्य मुझे दिया। मैंने इस सौभाग्य को आपके साथ बांट दिया और आपके हाथों इसका उद्घाटन करा दिया। जिस यूपी ने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना, जिस यूपी ने मुझे सांसद बनाया। उस यूपी की पहचान के साथ, इस भव्य एयरपोर्ट का नाम भी जुड़ गया है।’
पीएम ने कहा, ‘साथियों यह एयरपोर्ट आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, इटावा, बुलंदशहर, फरीदाबाद इस पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। हिंदुस्तान और यूपी का तो होना ही होना है, यह एयरपोर्ट पश्चिम यूपी के किसानों, छोटे और लघु उद्योगों और भारत के नौवजानों के लिए अनेक अवसर देने वाला है। यहां से दुनिया के लिए विमान तो उड़ेंगे ही, साथ ही यह विकसित उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा।
यूपी सबसे ज्यादा एयरपोर्ट वाला राज्य: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘यह जो काम हो रहा है न, यह युवाओं के भविष्य को नई उड़ाने देने वाला काम हो रहा है। आज हम विकसित यूपी, विकसित भारत अभियान का एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। देश का सबसे बड़ा प्रदेश आज देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्य में से एक हो गया है।’



