थलसेना प्रमुख ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए आशीर्वाद मांगा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 28 Mar 2026 02:40 PM
थलसेना प्रमुख ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए आशीर्वाद मांगा
ऑडियो सुनें

पुरी: थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शनिवार को पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए भगवान से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने संवादददाताओं के साथ बातचीत में कहा, ”मैं स्वयं को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मेरा मुख्य उद्देश्य भारतीय सेना की ओर से तथा इसके र्किमयों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए आशीर्वाद प्राप्त करना था। मुझे विश्वास है कि भगवान के आशीर्वाद से आने वाले दिनों में भारतीय सेना और भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।” इस दौरान उनकी पत्नी सुनीता द्विवेदी भी उनके साथ थीं।

जनरल द्विवेदी ने कहा कि मंदिर में उन्हें पवित्रता और शांति का अनुभव हुआ, जहाँ सदियों पुरानी परंपराएँ आज भी सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा, ”मैं हर साल मंदिर आने की कोशिश करूँगा।” जनरल द्विवेदी का स्वागत पुरी के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जो उन्हें मंदिर तक ले गए। वह मंदिर में लगभग एक घंटे तक रहे।

थलसेना प्रमुख के तीन-दिवसीय ओडिशा दौरे का आज दूसरा दिन है। उनके दौरे की शुरूआत शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति के साथ एक बैठक से हुई थी। बाद में, थलसेना प्रमुख एक विशेष विमान से गोपालपुर के लिए रवाना हो गए जहाँ वह सेना वायु रक्षा कॉलेज में प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे की समीक्षा करेंगे और अधिकारियों तथा पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। सूत्रों के अनुसार, वह गोपालपुर स्थित ‘फील्ड फायंिरग रेंज’ में गोलीबारी का प्रदर्शन भी देखेंगे। थलसेना प्रमुख का 29 मार्च को नयी दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav