ओडिशा के बालासोर में पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर में विस्फोट, 1 व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Oct 2026 02:54 PM
ओडिशा के बालासोर में पेट्रोल पंप पर तेल टैंकर में विस्फोट, 1 व्यक्ति की मौत और दो अन्य घायल
ऑडियो सुनें

ओडिशा के बालासोर जिले में एक पेट्रोल पंप पर मरम्मत के काम के दौरान तेल भंडारण के लिए इस्तेमाल होने वाले एक पुराने टैंकर में आग लग जाने के बाद उसमें विस्फोट हो गया। इस घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना नीलगिरि शहर के वार्ड नंबर सात के अंतर्गत बालीगोहिरी स्थित ‘सत्य साईं फिंिलग स्टेशन’ पर हुई।

नीलगिरि के थाना प्रभारी गोवर्धन नायक ने बताया कि घटना में मारा गया बुजुर्ग व्यक्ति टैंकर की मरम्मत कर रहा था। व्यक्ति शौच के लिए बाहर गया था लेकिन लौटते समय टैंकर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद उड़े मलबे की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति और दोनों घायलों को तुरंत नीलगिरि उपमंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने 62 वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा पेट्रोल पंप क्षतिग्रस्त हो गया। नायक ने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav