नवभारत ब्यूरो
चक्रवात अर्णब का लैण्डफाल पूरा हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘अर्णव’ ने आंध्र प्रदेश और यनम तट को पार कर लिया है. इस दौरान तटीय इलाकों में तेज हवाएं चलीं. कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं, बिजली के खंभे गिर गए हैं और सड़कों को भारी नुकसान पहुँचा है. इससे 5 लोगों की मौत की खबर है.
लैंडफॉल की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब यह Very Severe Cyclonic Storm से कमज़ोर होकर ‘Severe Cyclonic Storm’ में बदल गया है. इसके प्रभाव से ओडिशा के तटीय जिलों में भी भारी बारिश जारी है. काकीनाडा, विशाखापट्टनम, अनाकापल्ली, कोनासीमा और पश्चिम गोदावरी जिलों में भारी तबाही हुई है.
NDRF और SDRF की टीमें ज़मीन पर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं. 57,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित शिविरों में पहुँचाया गया है.पुरी में दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है जबकि कई तटीय जिलों में पेड़ गिरे हैं तथा यातायात बेहाल है।
ओडिशा राज्य में आठ जिलों से 28 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. 2,200 से अधिक गर्भवती महिलाएं भी स्थानांतरित हुई हैं.
दक्षिणी ओडिशा में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। कुछ इलाकों में 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश की आशंका है।
ओडिशा के विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) राजेश प्रभाकर पाटिल ने बताया कि आठ जिलों से लगभग 28 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि, चक्रवात से जुड़ी एक दुखद घटना में पुरी जिले में दीवार गिरने से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई है।
चक्रवात अर्णव ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दी। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान की लैंडफॉल प्रक्रिया रात लगभग 1.20 बजे शुरू हुई थी। तूफान ने बापाटला और विशाखापट्टनम के बीच यनम के दक्षिण में तट को पार किया। इस दौरान हवा की निरंतर गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि तेज झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।
एसआरसी राजेश प्रभाकर पाटिल के अनुसार, बुधवार सुबह लगभग दो बजे से आठ बजे तक करीब छह घंटे चली लैंडफॉल प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान चक्रवात की गति धीमी रही और वह काफी समय तक लगभग एक ही क्षेत्र में बना रहा। बाद में यह पूर्वानुमानित दिशा में आगे बढ़ते हुए अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ गया।
प्रभावित क्षेत्रों से करीब एक लाख को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया
इससे पहले राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने संभावित प्रभावित क्षेत्रों से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि 4,072 गर्भवती महिलाओं की पहचान की गई है, जिनमें से करीब 2,000 को अस्पतालों और चक्रवात आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया था। दोनों आंकड़े अलग-अलग समय पर जारी किए गए बयानों से संबंधित हैं।
दक्षिणी ओडिशा में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
आईएमडी के महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी है कि चक्रवात की धीमी गति के कारण दक्षिणी ओडिशा में बारिश और तेज हवाओं का प्रभाव लंबे समय तक बना रह सकता है। कुछ स्थानों पर 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश होने की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी ओडिशा में हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। छत्तीसगढ़ से सटे आंतरिक जिलों में हवा के झोंकों की गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।
लगातार भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने, निचले शहरी इलाकों में जलभराव होने और सड़कों पर आवागमन बाधित होने का खतरा है। बिजली आपूर्ति और स्थानीय परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है।
पुरी में दीवार गिरने से महिला की मौत
चक्रवात से जुड़ी एक दर्दनाक घटना पुरी जिले के अस्तरंग प्रखंड के जेनापुर गांव में हुई। यहां 40 वर्षीय लोभामति मुदुली की मकान की दीवार गिरने से मौत हो गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लोभामति रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान तेज हवा के कारण रसोई के पास स्थित एक बड़ा पेड़ उखड़कर पास की ईंट की दीवार पर गिर गया। पेड़ के टकराने से दीवार ढह गई और महिला मलबे के नीचे दब गईं।
परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से निकालकर तत्काल चरिचक अस्पताल पहुंचाया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल रेफर किया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा और राहत सहायता देने की मांग की है।
See Video