वित्त आयोग के चेयरमैन, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

नयी दिल्ली. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन और 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढि.या ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ह्लछत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की.ह्व राष्ट्रपति कार्यालय ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “सोलहवें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. पनगढि.या ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.”

पनगढि.या ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “मैंने भारत की माननीय राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की. हमने कई विषयों पर शानदार बातचीत की.” इस पोस्ट पर एक उपयोगकर्ता ने अपनी टिप्पणी में लिखा “सर! क्या मैं भारत के नए वित्त मंत्री से मिल रहा हूं?” इस पर पनगढि.या ने अपने जवाब में कहा, “बिल्कुल भी नहीं. मैं राष्ट्रपति से मिला, प्रधानमंत्री से नहीं.” भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में 293 सीटों पर जीत हासिल की है. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुना.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button