छत्तीसगढ़ : दो अधिवक्ताओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Aug 2024 08:57 PM
छत्तीसगढ़ : दो अधिवक्ताओं की उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति
ऑडियो सुनें

दिल्ली. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सोमवार को दो अधिवक्ताओं को अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया.
उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 30 जुलाई को बिभु दत्ता गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद के नामों की सिफारिश की थी. कानून मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में बताया गया है कि गुरु और प्रसाद को दो वर्ष की अवधि के लिए ‘वरिष्ठता क्रम में’ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया. अतिरिक्त न्यायाधीशों को आमतौर पर दो वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है, जिसके बाद उन्हें स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu