छत्तीसगढ़: सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 22 Aug 2025 03:52 PM
छत्तीसगढ़: सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई स्कूटी, दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
ऑडियो सुनें

जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा जिले में सड़क हादसों का दौर जारी हैं। ग्राम कुटरा नवा तालाब के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक से तेज रफ्तार स्कूटी पीछे जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। ट्रक की चक्को की हवा निकाल दी गई है।

मिली जानकारी अनुसार, 18 वर्षीय सुमित कश्यप जोकि अपने मामा के गांव कुटरा में ही रहता था। वह अपने दोस्त 19 वर्षीय प्रहलाद कश्यप के मिलकर गुरुवार की रात 10 से 10.30 बजे के बीच स्कूटी से जा रहा था। गणेश उत्सव में गाना गाने की रिहर्सल को लेकर दोनों अपने अन्य साथियों को लेने जाने को निकले थे।

इस दौरान उनकी स्कूटी सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट आई। जिसके बाद तुरंत उन्हें डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वही घटना के बाद सुबह से ही ग्रामीणों में भरी आक्रोश है। दोनों की मौत होने पर गांव में शोक की लहर है। सड़क के किनारे खड़े ट्रक के चक्कों की हवा को ग्रामीणों ने निकाल दिया है और ट्रक को ले जाने नहीं दे रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची है और लोगों को समाझाने की कोशिश की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital