मुख्यमंत्री नायडू, केंद्रीय कृषि मंत्री ने आंध्र प्रदेश में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना की शुरूआत की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 02 Jul 2026 01:39 PM
मुख्यमंत्री नायडू, केंद्रीय कृषि मंत्री ने आंध्र प्रदेश में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना की शुरूआत की
ऑडियो सुनें

तिरुपति: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज ंिसह चौहान ने बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश में ‘वीबी-जी राम जी’ योजना की शुरूआत की और इसका औपचारिक उद्घाटन तिरुपति जिले में किया गया। विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) अधिनियम, 2025 बुधवार को देशभर में लागू हो गया। केंद्र सरकार ने कहा है कि इस कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को प्रत्येक वित्त वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी आधारित रोजगार की गारंटी दी जाएगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ”मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री शिवराज ंिसह चौहान और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने रेलवे कोडुरु विधानसभा क्षेत्र के ओबुलावरिपल्ले मंडल के मुक्कावरीपल्लू गांव में वीबी-जी राम जी कार्यक्रम की शुरूआत की।” नायडू, चौहान और कल्याण ने लाभार्थियों को वीबी-जी राम जी कार्ड सौंपे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने योजना की जानकारी देने वाली एक पुस्तिका का भी विमोचन किया।
इसके बाद नायडू और चौहान ने वीबी-जी राम जी पोर्टल की शुरूआत की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav