मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 02:59 PM
मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि शहीद दिवस उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को याद करने का अवसर है, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।

इन वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। भारत की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए साय ने कहा कि गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गांधी जी के विचार आज भी दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital