संचार उपग्रह जीसैट-24 का प्रक्षेपण 22 जून को होगा : इसरो

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 May 2022 10:06 PM
संचार उपग्रह जीसैट-24 का प्रक्षेपण 22 जून को होगा : इसरो
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू. भारत का संचार उपग्रह जीसैट-24 इसी महीने की 22 तारीख को फ्रेंच गुयाना के कौरू स्थित एरियन प्रक्षेपण केन्द्र से प्रक्षेपित किया जाएगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) अंतरिक्ष सुधारों के बाद अपने पहले मांग संचालित मिशन के रूप में जीसैट-24 उपग्रह मिशन पर काम कर रहा है. एनएसआईएल अंतरिक्ष विभाग के तहत भारत सरकार की कंपनी है.

इसरो ने एक बयान में कहा कि जीसैट-24 एक 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है जिसका वजन 4180 किलोग्राम है. बयान के अनुसार यह ‘डीटीएच’ जरूरतों को पूरा करने के लिए अखिल भारतीय कवरेज मुहैया करा सकता है. एनएसआईएल ने उपग्रह की पूरी क्षमता ‘टाटा प्ले’ को लीज पर दी है. उपग्रह और उसके विभिन्न उपकरणों को 18 मई को सी-17 ग्लोबमास्टर विमान के जरिए कौरू भेजा गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu