कांग्रेस पार्टी आज भी मजबूत पार्टी : गहलोत

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 06:57 PM
कांग्रेस पार्टी आज भी मजबूत पार्टी : गहलोत
ऑडियो सुनें

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विपक्ष की बात को भी गंभीरता से लेना चाहिए और उसके अनुसार कार्य करना चाहिए.गहलोत ने कहा कि आज भी कांग्रेस बहुत मजबूत पार्टी है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछले सात साल से लगातार प्रधानमंत्री और केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं और उन्हें कठघरे में खड़ा किया है. गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुत पहले ही आगाह कर दिया था कि कोरोना की स्थिति भयावह होने वाली है और सरकार को चाहिए कि वह अभी से ही ध्यान दे और कदम उठाए.

गहलोत ने कहा, ‘‘विपक्ष तो आपको केवल आगाह ही कर सकता है, उन्होंने (राहुल गांधी ने) किया, उनकी बात सच निकली. राहुल गांधी ने जो पहले आगाह किया था, वही सच हो रहा है. मोदी जी को विपक्ष के नेता की बात को गंभीरता से लेना चाहिए और उसके अनुरूप कदम उठाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुख्यमंत्री हूं और यदि कार्यकर्ता या विपक्ष का कोई नेता कुछ बोलता है तो मैं उस पर गौर करता हूं और उनकी बातों में दम होता है तो मेरी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि मैं जनहित के लिए उस बात का निरीक्षण करूं और उसे लागू करवाऊं.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news