पंजाब पुलिस ने आईएसआई सर्मिथत जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 30 Apr 2026 03:20 PM
पंजाब पुलिस ने आईएसआई सर्मिथत जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई सर्मिथत जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए फिरोजपुर से उसके एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस की जालंधर स्थित ‘काउंटर इंटेलिजेंस’ इकाई ने कपूरथला से चीन निर्मित 4जी कनेक्टिविटी वाले सौर ऊर्जा संचालित सीसीटीवी उपकरण भी बरामद किए हैं।

यादव के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी सुखंिवदर ंिसह उर्फ ??सुखा के रूप में हुई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जांच में पता चला है कि आरोपी अपने सहयोगियों के साथ मिलकर सेना से जुड़े प्रतिष्ठानों सहित संवेदनशील जगहों की निगरानी के लिए विभिन्न स्थानों पर सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगा रहा था और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये पाकिस्तान स्थित संचालकों को सीधे तौर पर वीडियो भेज रहा था।

यादव के अनुसार, आईएसआई सर्मिथत जासूसी मॉड्यूल के खिलाफ अमृतसर के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav