VIDEO सांसद जगदंबिका पाल का वीडियो वायरल, विधायक ने सांसद समर्थकों पर दलाली का आरोप लगाया तो एक-दूसरे को पीटने लगे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 23 Nov 2026 07:16 PM
VIDEO सांसद जगदंबिका पाल का वीडियो वायरल, विधायक ने सांसद समर्थकों पर दलाली का आरोप लगाया तो एक-दूसरे को पीटने लगे
ऑडियो सुनें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से BJP सांसद और विधायक के समर्थकों के बीच एक कार्यक्रम के दौरान मारपीट का वायरल वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में सांसद जगदंबिका पाल “मारो साले को” कहते हुए नजर आ रहे हैं। और उसके बाद उनके समर्थक मंच पर बैठे व्यक्ति की जोरदार धुनाई कर देते हैं। मार खाने वाला शख्स विधायक विनय वर्मा का प्रतिनिधि बताया जाता है।

हालांकि पुलिस ने बीच बचाव करके उस नेता को बचा लिया अन्यथा अप्रिय अनहोनी हो सकती थी। सांसद जगदंबिका पाल वही व्यक्ति हैं जो लोकसभा में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदन चलाते देखे जाते हैं। ऐसे जिम्मेदार पद पर बैठे पाल का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विवाद उत्तर प्रदेश में हुए एक कार्यक्रम के दौरान का है जहां मारपीट का मामला सामने आया है. सांसद जगदम्बिका पाल और विधायक विनय वर्मा के समर्थक आपस में भिड़ गए और एक दूसरे को गाली गलौच तथा मारपीट करने लगे। कुर्सियां भी उछालकर एक दूसरे पर फेंकी।

मामला सिद्धार्थनगर में नए बनने जा रहे सामुदायिक भवन से जुड़ा था। सूत्रों के मुताबिक विधायक विनय वर्मा ये सामुदायिक भवन लेकर आए हैं। उधर सांसद जी का मानना है कि सांसद होने के नाते यहां की मिट्टी पर पहला हक उनका है। बवाल नारेबाजी को लेकर शुरू हुआ। सूत्र बताते हैं कि वहां जगदंबिका पाल ज़िंदाबाद के नारे लग रहे थे। तभी विनय वर्मा के समर्थकों ने विनय वर्मा जिंदाबाद शुरू कर दिया।

जिस पर आरोप है कि जगदंबिका पाल के समर्थकों ने एतराज किया और फिर जमकर मारपीट हो गई.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group