महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार, 39 मंत्रियों ने शपथ ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 15 Dec 2024 08:11 PM
महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद का विस्तार, 39 मंत्रियों ने शपथ ली

ऑडियो सुनें

नागपुर. महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई. इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है. मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9 मंत्री पद मिले. तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.

राज्यपाल पी सी राधाकृष्णन ने 16 से 21 दिसंबर तक नागपुर में आयोजित होने वाले राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर एक समारोह में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई. इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी मौजूद थे, जिन्होंने पांच दिसंबर को मुंबई में शपथ ली थी. नए मंत्रिपरिषद में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार भी शामिल हैं. बीस नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे.

मंत्रिपरिषद विस्तार में शामिल नहीं किए गए विधायकों को भी बाद में मौका मिलेगा: अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि सत्तारूढ. ‘महायुति’ इस सरकार के कार्यकाल के दौरान उन अन्य विधायकों को भी मौका देगा, जिन्हें मौजूदा मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने मंत्रिमंडल विस्तार से पहले नागपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ”हम ढाई साल के लिए दूसरों को भी मौका देंगे.” उन्होंने कहा कि हर कोई मंत्री बनना चाहता है और उसे अवसर मिलना चाहिए, लेकिन मंत्री पद सीमित हैं.

महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ गठबंधन सरकार के 10 दिन पुराने मंत्रिपरिषद का रविवार को विस्तार किया गया. उनतालीस मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने के साथ मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई. मंत्रिपरिषद विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 19 मंत्री पद मिले, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 और अजित पवार की राकांपा को नौ मंत्री पद मिले.

मंत्री बनने से वंचित रह गए प्रमुख नेताओं में राकांपा के छगन भुजबल और दिलीप वलसे पाटिल तथा भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार शामिल हैं. तैंतीस विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि छह ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली. महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं. बीस नवंबर को हुए विधानसभा चुनावों में ‘महायुति’ ने राज्य की 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की. भाजपा ने सबसे ज्यादा 132 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की राकांपा 41 सीटों पर विजयी रही.

पवार ने कहा, ”हर कोई चाहता है कि उसे मंत्री बनने का मौका मिले. हालांकि, मंत्री पद सीमित हैं, जबकि हर कोई मौका पाने का हकदार है.” उन्होंने कहा कि महायुति सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान कुछ विधायकों को डेढ. साल तक मंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला था. पवार ने कहा, ”हमने तय किया है कि इस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के दौरान हम दूसरों को भी ढाई साल का मौका देंगे, जिसका मतलब है कि कई लोगों को (कैबिनेट) मंत्री और राज्य मंत्री बनने का मौका मिलेगा. इसके अनुसार कई जिलों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व मिलेगा.” महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में राज्य विधानमंडल का सप्ताह भर चलने वाला शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है.

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 39 मंत्रियों ने ली शपथ

देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में रविवार को शामिल किए गए 39 मंत्रियों की सूची इस प्रकार है.

कैबिनेट मंत्री :
चन्द्रशेखर बावनकुले (भाजपा)
राधाकृष्ण विखे पाटिल (भाजपा)
हसन मुश्रीफ (राकांपा)
चंद्रकांत पाटिल (भाजपा)
गिरीश महाजन (भाजपा)
गुलाबराव पाटिल (शिवसेना)
गणेश नाइक (भाजपा)
दादा भुसे (शिवसेना)
संजय राठौड़ (शिवसेना)
धनंजय मुंडे (राकांपा)
मंगल प्रभात लोढ.ा (भाजपा)
उदय सामंत (शिवसेना)
जयकुमार रावल (भाजपा)
पंकजा मुंडे (भाजपा)
अतुल सावे (भाजपा)
अशोक उइके (भाजपा)
शंभूराज देसाई (शिवसेना)
आशीष शेलार (भाजपा)
दत्तात्रय भरणे (राकांपा)
अदिति तटकरे (राकांपा)
शिवेंद्रसिंह राजे भोसले (भाजपा)

माणिकराव कोकाटे (राकांपा)
जयकुमार गोरे (भाजपा)
नरहरि झिरवाल (राकांपा)
संजय सावकरे (भाजपा)
संजय शिरसाट (शिवसेना)
प्रताप सरनाईक (शिवसेना)
भरत गोगावले (शिवसेना)
मकरंद जाधव पाटिल (राकांपा)
नितेश राणे (भाजपा)
आकाश फुंडकर (भाजपा)
बाबासाहेब पाटिल (राकांपा)
प्रकाश अबितकर (शिवसेना)
राज्य मंत्री :
माधुरी मिसाल (भाजपा)
आशीष जायसवाल (शिवसेना)
पंकज भोयर (भाजपा)
मेघना बोर्डिकर (भाजपा)
इंद्रनील नाइक (राकांपा)
योगेश कदम (शिवसेना)

By Yogesh Kumar Sahu