तमिलनाडु में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 18 Sep 2024 01:18 PM
तमिलनाडु में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश…
ऑडियो सुनें

चेन्नई: तमिलनाडु में 50 से अधिक गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त एक आरोपी बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि करीब 40 वर्षीय आरोपी ‘कक्काथोप्पु’ बालाजी लंबे समय से फरार था और गिरफ्तारी से बच रहा था। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने उत्तरी चेन्नई के व्यासरपडी में एक इलाके में तलाशी ली और वह वहां पाया गया।

एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर उन पर गोलियां चलाईं जिस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी ढेर हो गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या और अन्य गंभीर आरोपों में मामले दर्ज हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav