DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया, तिलक-पांड्या और टिम डेविड की मेहनत पर फिरा पानी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 27 Apr 2024 07:54 PM
DC vs MI: दिल्ली ने मुंबई को 10 रन से हराया, तिलक-पांड्या और टिम डेविड की मेहनत पर फिरा पानी
ऑडियो सुनें

DC vs MI: आज आईपीएल 2024 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 247 रन बनाए। इसी के साथ दिल्ली ने ये मुकाबला 10 रन से जीत लिया।

DC vs MI Live Score : दिल्ली ने मुंबई को दिया 258 रनों का लक्ष्य
दिल्ली ने मुंबई के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 257 रन बनाए। आईपीएल इतिहास में यह दिल्ली द्वारा तैयार किया गया सबसे बड़ा स्कोर है। जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पारी की शुरुआत में चौके-छक्कों की झड़ी लगाई। पहले विकेट के लिए उन्होंने पोरेल के साथ 114 रनों की साझेदारी निभाई। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 27 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और छह छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा। इसके अलावा पोरेलने 36 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए शाई होप और ऋषभ पंत के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई जिसे वुड ने तोड़ा। हो 17 गेंदों में 41 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, कप्तान दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब हुए। पंत और स्टब्स के बीच 55 रनों की पार्टनरशिप हुई। स्टब्स 25 गेंदों में 48 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, अक्षर पटेल ने 11 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मैच में वुड, बुमराह, पीयूष चावला और मोहम्मद नबी को एक-एक विकेट मिला।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news