बड़ी खबर: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक जून तक मिली अंतरिम जमानत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 10 May 2024 03:19 PM
बड़ी खबर: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक जून तक मिली अंतरिम जमानत…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: चुनावी घमासान के बीच अपनी जमानत की राह देख रहे सीएम केजरीवाल के लिए आज का दिन अहम है। सुप्रीम कोर्ट आज केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर आदेश सुना सकता है। जांच एजेंसी ईडी ने अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया है। इसके अलावा अब शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने की तैयारी है। ऐसा पहली बार होगा, जब किसी सियासी पार्टी को किसी आपराधिक केस में आरोपी बनाया जाएगा।

आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर फैसले का दिन है। प्रचार के सवाल पर अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आ सकते हैं। वहीं ईडी ने ना सिर्फ अंतरिम बेल का विरोध किया बल्कि पूरक चार्जशीट दाखिल कर केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी को घेरने का पूरा प्लान कर तैयार किया है।

ईडी केजरीवाल को ही शराब घोटाले का मुख्य किरदार बता रही है। वहीं ईडी आज अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर सकती है जिसमें आप को भी आरोपी बनाया गया है. ऐसा पहली बार होगा जब आरोपी के तौर पर किसी पार्टी का नाम दर्ज है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav