स्वयं को समझने के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेने का निर्णय किया: डेज़ी शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 May 2023 08:41 PM
स्वयं को समझने के लिए ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेने का निर्णय किया: डेज़ी शाह
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेत्री डेज़ी शाह ने कहा है कि उन्होंने रियलिटी कार्यक्रम ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भाग लेने का निर्णय किया है क्योंकि वह अपनी सीमाओं एवं भय का पता लगाना चाहती थीं. शाह को ‘जय हो’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. वह स्टंट आधारित सीरीज़ के 13वें संस्करण में हिस्सा ले रही हैं. इस कार्यक्रम की मेज़बानी फिल्मकार रोहित शेट्टी करते हैं.

इस कार्यक्रम में शाह के अलावा शिव ठाकरे, रोहित रॉय, रश्मीत कौर, डीनो जेम्स, अंजली गौतम, अर्जित तनेजा, रुही चतुर्वेदी, अंजुम फकीह, अंजलि आनंद, नायरा एम बनर्जी, ऐश्वर्या शर्मा और सौन्दौस मौफकीर भी दिखायी देंगी. शाह (38) ने कहा कि वह सदा ऐसे नए और रोमांचकारी अवसरों की तलाश में रहती हैं जिसमें वह अपने हाथ आज़मा सकें.

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ह्ल इसके लिए ‘खतरों के खिलाड़ी से बेहतर’ क्या हो सकता है, क्योंकि इसमें आप रोमांच से गुजरते हैं और भय का सामना करते हैं और फिर उनसे पार पाते हैं. मैं एक व्यक्ति के रूप में स्वयं को अच्छी तरह से जानने और अपने भय को समझने के लिए वहां जा रही हूं.ह्व शाह ने यह भी कहा कि वह फिल्मों और टेलीविज़न में अंतर नहीं करती हैं, क्योंकि दोनों ही मनोरंजन के भिन्न-भिन्न माध्यम हैं.

उन्होंने कहा कि वह शेट्टी से मिलने को लेकर उत्सुक हैं जिनके साथ उन्होंने पहले ‘गोलमाल’ फिल्मों की श्रृंखला समेत कुछ फिल्मों में सहायक नृत्य निर्देशक के तौर पर काम किया है. शाह ने बताया कि वह शीघ्र ही दो फिल्मों में दिखाई देंगी जो अक्टूबर में रिलीज़ हो सकती हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu