रक्षा मंत्री राजनाथ ने उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 07 Sep 2022 01:39 PM
रक्षा मंत्री राजनाथ ने उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की
ऑडियो सुनें

उलानबटोर: रक्षा मंत्री राजनाथ ंिसह ने बुधवार को मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सोमवार से मंगोलिया तथा जापान की अपनी पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मकसद क्षेत्रीय सुरक्षा के हालात और वैश्विक भू-राजनीति में उथलपुथल के बीच दोनों देशों के साथ भारत के रणनीतिक व रक्षा संबंधों का विस्तार करना है।

ंिसह ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ उलानबटोर में पूज्य बापू को श्रद्धांजलि दी ।’’ ंिसह ने मंगलवार को मंगोलिया के राष्ट्रपति यू. खुरेलसुख, स्टेट ग्रेट खुराल (संसद) के अध्यक्ष जी. जानदनशतार और रक्षा मंत्री जनरल सैखानबयार से मुलाकात की थी।

मंगोलिया से रक्षामंत्री दो दिवसीय यात्रा पर जापान जाएंगे। वह आठ और नौ सितंबर को जापान में होंगे। वह जापान के साथ ‘टू प्लस टू’ प्रारूप में आठ सितंबर को होने वाली वार्ता में शामिल होंगे। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा के वार्षिक भारत-जापान शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करने के करीब पांच महीने बाद यह वार्ता हो रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav