Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो ने आज से बढ़ाया किराया, जानिए

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Mon, 25 Aug 2025 10:25 AM
Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो ने आज से बढ़ाया किराया, जानिए
ऑडियो सुनें

Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सोमवार से मेट्रो के किराए में मामूली सी बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है।  दिल्ली मेट्रो का किराया 25 अगस्त 2025 से संशोधित हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो ने आज से किराया बढ़ा दिया है।

  • नई दरें अब 1 से 4 रुपये तक ज्यादा हैं।
  • एयरपोर्ट लाइन पर 5 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

किराया का नया स्लैब:

  • 0-2 किमी: पहले 10 रु., अब 11 रु.
  • 2-5 किमी: पहले 20 रु., अब 21 रु.
  • 5-12 किमी: पहले 30 रु., अब 32 रु.
  • 12-21 किमी: पहले 40 रु., अब 43 रु.
  • 21-32 किमी: पहले 50 रु., अब 54 रु.
  • 32 किमी से अधिक: पहले 60 रु., अब 64 रु.

रविवार और अवकाश:

  • छोटी दूरी पर 10 रु. से बढ़कर 11 रु.
  • लंबी दूरी पर भी थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।

महत्वपूर्ण बातें:

  • न्यूनतम किराया अब 11 रु., अधिकतम 64 रु. है।
  • रविवार और छुट्टियों पर अधिकतम 54 रु. है।
  • मेट्रो कार्ड से 10% की छूट मिलती है।

यह बदलाव आज से लागू हो चुका है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news