दिल्ली के एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 11 Oct 2022 12:04 PM
दिल्ली के एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक होटल के कमरे में तीन लोगों ने कथित तौर पर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय (39), तारा चंद (34) और नरेश (38) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (उत्तर-पश्चिम) उषा रंगनानी ने बताया कि घटना की सूचना देने के लिए आदर्श नगर थाने के पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) पर रविवार को फोन आया था। पुलिस उपायुक्त के अनुसार, महिला ने बताया कि उसे उसके एक परिचित अजय ने रविवार को एक होटल के कमरे में बुलाया था, जहां उसके दो दोस्त भी मौजूद थे। उन्होंने महिला को ‘कोल्ड ंिड्रक’ में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद तीनों ने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि महिला के बयान और ‘मेडिको-लीगल केस’ (एमएलसी) रिपोर्ट के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि देकर चोट पहुंचाना) के तहत आदर्श नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया अपराध दल ने होटल से नमूने एकत्र किए हैं और मामले की जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav