लोकतंत्र भारतीय जीवनशैली है, देश ने संविधान के जरिये लोकतंत्र को समृद्ध बनाया : लोकसभा अध्यक्ष बिरला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Nov 2022 06:22 PM
लोकतंत्र भारतीय जीवनशैली है, देश ने संविधान के जरिये लोकतंत्र को समृद्ध बनाया : लोकसभा अध्यक्ष बिरला
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्य भारतीय जीवन शैली है और देश ने अपने संविधान के जरिये लोकतंत्र की समृद्धि सुनिश्चित की है. लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित 36वें संसदीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा, ‘‘भारत की विविधता ही हमारी ताकत है और हमारा लोकतंत्र इसी विविधता पर फल-फूल रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्य हमारी जीवन शैली है . भारत ने अपने संविधान के माध्यम से लोकतंत्र की समृद्धि सुनिश्चित की है. ’’ लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, बिरला ने कहा कि संविधान के संस्थापकों ने लोगों की नियति का मार्गदर्शन करने के लिए संसदीय लोकतंत्र का निर्णय लिया क्योंकि यह शासन का सबसे अच्छा रूप है और प्रारंभ से ही भारत अन्य देशों के लिए संसदीय लोकतंत्र का मार्गदर्शक रहा है. उन्होंने कहा कि विचारों और सूचनाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ सक्रिय चर्चा से संस्थानों में अधिक जवाबदेही एवं पारर्दिशता आती है. ऐसे में शासन और संसदीय प्रणाली से संबंधित सर्वोत्तम प्रथाओं को आगे बढ़ाने के लिये यह जरूरी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu