राज्यपाल थावरचंद से मुलाकात के बाद आवास लौटे डीके शिवकुमार, समर्थकों में दिखा उत्साह

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 May 2026 02:40 PM
राज्यपाल थावरचंद से मुलाकात के बाद आवास लौटे डीके शिवकुमार, समर्थकों में दिखा उत्साह
ऑडियो सुनें

कर्नाटक: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के बाद अपने आवास लौट आए। उन्होंने दिन में लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल से भेंट की थी। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात नई सरकार के गठन और संभावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बीच डीके शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चाएं तेज हैं।

कर्नाटक में नई सरकार के गठन को लेकर जारी राजनीतिक गतिविधियों के बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला आज बंगलूरू पहुंच गए।

डीके शिवकुमार ही होंगे कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री- सतीश जारकीहोली

कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने स्पष्ट कहा है कि डीके शिवकुमार ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया है।

जारकीहोली ने कहा, “हाईकमान ने फैसला कर लिया है कि डीके शिवकुमार हमारे अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसकी घोषणा पहले ही हो चुकी है। सिद्धारमैया भी इसका एलान कर चुके हैं। हमें उम्मीद है कि सिद्धारमैया सरकार के दौरान हुए अच्छे काम आगे भी जारी रहेंगे। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है और हमारे नए मुख्यमंत्री इसे निभाएंगे।”

सिद्धारमैया की भविष्य की राजनीतिक भूमिका पर बोलते हुए जारकीहोली ने बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया राज्य की राजनीति में सक्रिय बने रहना चाहते हैं और उनका लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को फिर से सत्ता में लाना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav