जम्मू-कश्मीर महानिदेशक (कारागार) की हत्या मामले में घरेलू सहायक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Oct 2022 07:28 PM
जम्मू-कश्मीर महानिदेशक (कारागार) की हत्या मामले में घरेलू सहायक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू कश्मीर के महानिदेशक (कारागार) हेमंत के. लोहिया की यहां कथित तौर पर हत्या करने के लिए घरेलू सहायक के तौर पर कार्यरत 23 वर्ष के एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने एक बयान में बताया कि पूरी रात तलाशी अभियान चलाने के बाद यासिर लोहार (23) को कान्हाचक इलाके के एक खेत से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है.

1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सोमवार रात जम्मू के बाहरी इलाके में अपने दोस्त के घर पर मृत पाए गए थे, उनके शरीर पर जलने के निशान थे और उनका गला रेता गया था. पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से आतंकी कोण की ओर इशारा नहीं मिलता.
हालांकि आतंकवादी समूह पीपुल्स एंटी-फासिस्ट फ्रंट (पीएएफएफ) ने लोहिया की हत्या की जिम्मेदारी ली है, लेकिन अपराध स्थल का दौरा करने वाले पुलिस महानिदेशक दिलबाग ंिसह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये आतंकवादी समूह बेशर्मी से सब कुछ और किसी भी चीज की जिम्मेदारी ले लेते हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है जो किसी आतंकवादी समूह के शामिल होने का इशारा करता हो. फिलहाल, आतंकी कोण से इनकार किया गया है, लेकिन अगर जांच के दौरान ऐसी कोई बात सामने आती है तो हम इस पर गौर करेंगे.’’ केंद्र शासित प्रदेश की जेलों के प्रमुख बनकर लौटे लोहिया की हत्या ऐसे समय की गई है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं.

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश ंिसह ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा रातभर चलाये गए एक बड़े तलाशी अभियान में, कारागार महानिदेशक की हत्या के मामले में शामिल आरोपी को पकड़ लिया गया है. आरोपी से पूछताछ शुरू हो गई है.’’ पुलिस प्रमुख ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना करार देते हुए कहा कि बल को घटनास्थल से प्रासंगिक सुराग मिले हैं जो संकेत देते हैं कि आरोपी का आक्रामक व्यवहार का इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने तब कमरे को अंदर से बंद कर दिया था जब डीजीपी अपने पैर पर बाम लगा रहे थे.

उन्होंने कहा कि घरेलू सहायक ने बार-बार उन पर किसी धारदार चीज से हमला किया और पीड़ित के शरीर को आग लगाने के लिए एक जलता हुआ तकिया भी उनकी ओर फेंका. सत्तावन वर्षीय लोहिया को अगस्त में पदोन्नत करके केंद्र शासित प्रदेश में कारागार महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था. वह कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त के घर स्थानांतरित हुए थे.

इससे पहले एडीजीपी ने कहा था कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया अपने पैर पर तेल लगा रहे होंगे, जिसमें सूजन दिखाई दे रही है. उन्होंने कहा कि हत्यारे ने लोहिया को दम घोंटकर मार डाला और उनका गला रेतने के लिए टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया और बाद में उनके शव को आग लगाने की कोशिश की.

एडीजीपी ने कहा कि अधिकारी के आवास पर मौजूद सुरक्षा र्किमयों ने उनके कमरे के अंदर आग देखी और दरवाजा तोड़ दिया.
अधिकारियों ने कहा कि विशेष टीमों ने घरेलू सहायक के गृह नगर रामबन जिले के हल्ला-धंडरथ गांव सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की, जहां उसकी मंगेतर सहित कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया.

एडीजीपी ने कहा कि घटनास्थल से एकत्र किए गए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी अपराध करने के बाद भागते हुए दिख रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘लोहार करीब छह महीने से इस घर में काम कर रहा था..शुरुआती जांच में पता चला कि वह अपने व्यवहार में काफी आक्रामक था और अवसाद में भी था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी आशंका से इनकार करने के लिए गहन जांच की जा रही है. अपराध में प्रयुक्त हथियार जब्त कर लिया गया है, साथ ही उसकी (घरेलू सहायक की) मानसिक स्थिति को दर्शाने वाले कुछ दस्तावेज भी एकत्रित किये गए हैं.’’ अधिकारियों ने कहा कि मृतक अधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल, जम्मू भेज दिया गया है.

पुलिस के एक अधिकारी ने आरोपी की डायरी के कुछ पन्ने साझा करते हुए कहा कि स्कूल की पढ़ायी बीच में ही छोड़ने वाला लोहार परोक्ष तौर पर अपनी ंिजदगी से तंग आ चुका था. घरेलू सहायक ने अपनी डायरी में लिखा कि वह 99 प्रतिशत दुखी है लेकिन उसके चेहरे पर 100 प्रतिशत ‘नकली मुस्कान’ है. उसने अपनी डायरी में लिखा है, ‘‘मैं 10 प्रतिशत खुश हूं, जीवन में शून्य प्रतिशत प्यार और जीवन में 90 प्रतिशत तनाव है. मुझे अपने जीवन से नफरत है जो मुझे केवल दर्द देती है और जीवन फिर से शुरू करने के लिए मृत्यु की प्रतीक्षा में हूं.’’

जेल महानिदेशक की हत्या के आरोपी ने डायरी में लिखा था- मैं अपनी ंिजदगी से नफरत करता हूं

जम्मू-कश्मीर के जेल महानिदेशक हेमंत के. लोहिया की हत्या के आरोपी की डायरी में हाल में लिखी गईं बातों से पता चला है कि वह ‘‘अवसाद में’’ था. उसकी डायरी में ‘‘मैं अपने जीवन से नफरत करता हूं’’ और ‘‘ऐ मौत मैं तेरा इंतजार करता हूं’’ जैसी बातें लिखी हुईं मिलीं हैं. साथ ही गम और अंतिम विदाई से जुड़े बॉलीवुड के गीत भी लिखे मिले हैं. रातभर चली तलाश के बाद लोहिया के घरेलू सहायक यासिर लोहार (23) को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपनी ंिजदगी से तंग आ गया था.

लोहार ने अपनी डायरी में ंिहदी और टूटी-फूटी अंग्रेजी में कुछ वाक्य लिखे हैं जैसे: ‘‘आई वांट टू री-स्टार्ट माय लाइफ, ंिजदगी तो बस तकलीफ देती है, सुकून तो मौत ही देती है और ‘‘एवरी डे स्टार्ट्स विद एक्सपैक्टेशन बट एंड्स विद बैड एक्सपीरिएंस’’. लोहार ने अपनी डायरी में बॉलीवुड फिल्म ‘‘आशिकी-2’’ का लोकप्रिय गीत ‘‘भुला देना मुझे, है अलविदा तुझे’’ भी लिखा है, जिसमें जुदाई और विदाई को बयां किया गया है.

आरोपी ने लिखा है कि उसका जीवन ‘‘99 प्रतिशत गमगीन’’ है, लेकिन फिर भी ‘‘100 फीसदी झूठी मुस्कान’’ दिखानी पड़ती है.
लोहार ने लिखा है, ‘‘मैं 10 प्रतिशत खुश हूं. जीवन में प्यार एकदम जीरो फीसदी और 90 फीसदी तनाव है. मैं अपनी ंिजदगी से नफरत करता हूं जो केवल दर्द देती है . नए जीवन के लिए मृत्यु की प्रतीक्षा करता हूं.’’ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र) मुकेश ंिसह ने बताया कि 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपने उदयवाला निवास पर मृत मिले और उनका गला रेता गया था.

उन्होंने कहा, ‘‘लोहार करीब छह महीने से इस घर में काम कर रहा था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती जांच में पता चला कि वह काफी उग्र मिजाज का व्यक्ति था और अवसाद में भी था.’’ उन्होंने कहा कि घटना स्थल की प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि लोहिया ने अपने पैर में तेल लगाया होगा, जिनमें सूजन दिखाई दे रही थी. उन्होंने कहा कि हत्यारे ने लोहिया का गला काटने के लिए ‘केचप’ की टूटी हुई बोतल का इस्तेमाल किया और बाद में शव जलाने की भी कोशिश की. उन्होंने कहा, ‘‘जब वह (लोहिया) अपने पैरों पर बाम लगा रहे थे तो संदिग्ध ने कमरे को अंदर से बंद कर दिया था. उसने लोहिया पर नुकीली चीज से ताबड़तोड़ हमला किया और शव को आग लगाने के लिए एक जलता हुआ तकिया भी उसकी ओर फेंक दिया.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu