जम्मू में थाना परिसर में रखे दर्जनों वाहनों में आग लगी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 05 Jun 2022 12:00 PM
जम्मू में थाना परिसर में रखे दर्जनों वाहनों में आग लगी
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू के सतवारी पुलिस थाना परिसर में शनिवार देर रात आग लगने से कम से कम सात कारें और एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन जलकर खाक हो गए. ये जब्त किए गए वाहन थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आग उस खुले क्षेत्र में लगी जहां जब्त किए गए वाहन रखे थे. शनिवार देर रात करीब एक बजकर 50 मिनट पर बिजली का तार टूटने के कारण वहां आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिन्होंने आग पर काबू पाया और पुलिस थाने की इमारत को बचा लिया गया. दमकल एवं आपात विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कम से कम सातें कारें और एक दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन आग में पूरी तरह जलकर खाक हो गए.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news