दिल का दौरा पड़ने से पहले चालक ने गाड़ी रोककर 60 से अधिक यात्रियों की बचाई जान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Jan 2024 08:36 PM
ऑडियो सुनें

बालेश्वर. ओडिशा के बालेश्वर जिले में मंगलवार को बस चला रहे एक चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. लेकिन उसने अपनी मौत से पहले बस को समय रहते रोक दिया और इस तरह 60 से अधिक यात्रियों की जान बचा दी. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उसने बताया कि यह घटना बालेश्वर जिले के पातापुर छक में तड़के हुई.

प्राथमिक सूचना का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल से पर्यटकों को लेकर यह बस बालेश्वर जिले के पंचलिंगेश्वर मंदिर जा रही थी. उसी बीच उसके चालक को दिल का दौरा पड़ा. उसने बताया कि जैसे ही चालक को दर्द महसूस हुआ, उसने बस सड़क किनारे खड़ी कर दी और वह बेहोश हो गया.

पुलिस के मुताबिक चालक शेख अख्तर की इस हालत से घबराये यात्रियों ने स्थानीय पुलिस को बुलाया जो उन्हें नजदीकी नीलगिरि उपसंभागीय अस्पताल ले गयी.वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इससे पूर्व, अमित दास नामक एक यात्री ने बताया कि चालक की अचानक तबीयत खराब हो गयी और उन्होंने बस रोक दी. अमित के अनुसार बस को सड़क के किनारे खड़ी करने के तुरंत बाद चालक बेहोश हो गया. स्थानीय लोग और पुलिस उन्हें अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने चालक की सूझबूझ की प्रशंसा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu