महिला के घर से 9.3 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 Mar 2023 12:00 PM
महिला के घर से 9.3 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद
ऑडियो सुनें

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 52 वर्षीय एक महिला के घर पर छापेमारी कर 9.3 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। तुंिलज पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक शैलेंद्र नागरकर ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को मुंबई के नालासोपारा के विजय नगर इलाके में स्थित महिला के घर की तलाशी ली।

वहां से उन्होंने 9.3 लाख रुपये मूल्य की एमडी और ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav