अंधविश्वास के चलते मां ने चार माह के बेटे की फावड़े से हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Jan 2023 02:16 PM
ऑडियो सुनें

सुलतानपुर. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक महिला ने कथित रूप से अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे की फावड़े से काटकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोसाईगंज थाना क्षेत्र के धनऊडीह गांव की निवासी मंजू (35) ने पूर्वाह्न करीब नौ बजे अंधविश्वास के चलते अपने चार माह के बेटे को फावड़े से काट दिया.

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी महिला अक्सर बीमार रहती थी और अपनी बीमारी से निजात पाने के लिए उसने कथित रूप से अंधविश्वास में बेटे की बलि दे दी. सूत्रों के अनुसार, मंजू का पति कानपुर में मजदूरी करता है. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu