दलीप ट्रॉफी: राष्ट्रीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों के जाने के बाद रिंकू को दूसरे दौर के लिए चुना गया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 10 Sep 2024 04:07 PM
दलीप ट्रॉफी: राष्ट्रीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों के जाने के बाद रिंकू को दूसरे दौर के लिए चुना गया
ऑडियो सुनें

अनंतपुर: ऋषभ पंत, लोकेश राहुल और शुभमन गिल सहित बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुने गए अधिकतर खिलाड़ियों को 12 सितंबर से यहां शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के दूसरे दौर से मंगलवार को आराम दिया गया।

रविवार को राष्ट्रीय टीम में आकाश दीप, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल को भी जगह मिली। इन सभी को दूसरे दौर में खेलने से छूट दी गई है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल और सरफराज खान को हालांकि दलीप ट्रॉफी से नहीं हटाया गया है जिससे संकेत मिलते हैं कि वे चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय एकादश का हिस्सा नहीं होगे।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बयान में कहा, ‘‘चयनकर्ताओं ने गिल के विकल्प के तौर पर प्रथम ंिसह (रेलवे), लोकेश राहुल के विकल्प के तौर पर अक्षय वाडकर (विदर्भ) और जुरेल के विकल्प के तौर पर एसके रशीद (आंध्र) को चुना है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी टीम में कुलदीप की जगह लेंगे जबकि आकाश दीप की जगह आकिब खान (उत्तर प्रदेश) को चुना गया है।’’ गिल की जगह मयंक अग्रवाल को भारत ‘ए’ टीम का कप्तान बनाया गया है।

जायसवाल और पंत के विकल्प के तौर पर चयनकर्ताओं ने सुयश प्रभुदेसाई और ंिरकू ंिसह को चुना है।
भारत ‘डी’ टीम में अक्षर के स्थान पर निशांत संधू को जगह मिली है। तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे हल्की चोट के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

रुतुराज गायकवाड़ की अगुआई वाली भारत ‘सी’ टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिसंबर 2022 के बाद पहली बार लाल गेंद का क्रिकेट खेलते हुए पंत ने दलीप ट्रॉफी के पहले मैच में प्रभावित किया था। लोकेश राहुल और आकाश दीप ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

अपडेट टीम इस प्रकार हैं:

भारत ए: मयंक अग्रवाल (कप्तान), रियान पराग, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियान, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, आवेश खान, कुमार कुशाग्र, शाश्वत रावत, प्रथम ंिसह, अक्षय वाडकर, एसके रशीद, शम्स मुलानी और आकिब खान।

भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सरफराज खान, मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी, वांिशगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीशन, सुयश प्रभुदेसाई, ंिरकू ंिसह और हिमांशु मंत्री।

भारत डी टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व ताइडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, सारांश जैन, अर्शदीप ंिसह, आदित्य ठाकरे, र्हिषत राणा, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार, संजू सैमसन, निशांत संधू और विद्वथ कावेरप्पा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav