EC Kerala SIR: चुनाव आयोग ने केरल एसआईआर की तारीख में संशोधन किया, अब 23 दिसंबर को आएगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट

EC Kerala SIR: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव के मद्दे नजर केरल के लिए मतदाता सूचियों को लेकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को एक सप्ताह तक बढ़ाने का फैसला किया है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव 9 और 11 दिसंबर को दो चरण में होने हैं । आयोग ने यह आदेश उच्चतम न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद दिया है, जिसमें गणना प्रपत्र और अन्य प्रक्रियाओं को जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने का अनुरोध किया गया था जो मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का हिस्सा है।

23 दिसंबर को मतदाता सूची के ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन
संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का मसौदा 16 दिसंबर के बजाय 23 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी के बजाय अब 21 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी, जबकि मसौदा मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 दिसंबर को जारी होगा आपत्तियां और क्लेम के लिए 22 जनवरी तक का समय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button