जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Oct 2022 10:15 PM
जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के द्रास इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेरा डाला और तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि इलाके में छिपे आतंकवादियों ने जब सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की, तब तलाश अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया. अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और किसी भी ओर किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu