आबकारी घोटाला मामला फर्जी, सिसोदिया को फंसाने की कोशिश : केजरीवाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 25 Nov 2022 06:16 PM
आबकारी घोटाला मामला फर्जी, सिसोदिया को फंसाने की कोशिश : केजरीवाल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आबकारी नीति घोटाला मामले को ‘फर्जी’ करार दिया और आरोप लगाया कि इसमें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को फंसाने का प्रयास किया गया जबकि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को अपनी जांच में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं मिला.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ सीबीआई आरोपपत्र में मनीष का नाम नहीं . पूरा मामला फर्जी. छापे में कुछ नहीं मिला. 800 अफसरों को चार महीने की जांच में कुछ नहीं मिला. मनीष ने शिक्षा क्रांति से देश के करोड़ों गरीब बच्चों को अच्छे भविष्य की उम्मीद दी. मुझे दु:ख है ऐसे शख्स को झूठे केस में फंसा कर बदनाम करने की साजÞशि रची गयी.’’ सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में सात आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को पहला आरोप पत्र दाखिल किया.

अधिकारियों ने बताया कि आरोप पत्र में दो गिरफ्तार कारोबारियों के अलावा एक समाचार चैनल के प्रमुख, हैदराबाद निवासी एक शराब कारोबारी, दिल्ली निवासी एक शराब वितरक और आबकारी विभाग के दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं. सीबीआई की प्राथमिकी में सिसोदिया का नाम लिया गया था लेकिन उनका नाम आरोप पत्र में शामिल नहीं हैं. एजेंसी द्वारा जांच संभालने के 60 दिन के अंदर आरोपपत्र दायर किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu